20 Apr 2024, 14:08:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ ने मिशन शक्ति की पहली वर्षगांठ पर वैज्ञानिकों को सलाम किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:10PM | Updated Date: Mar 27 2020 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपग्रह रोधी मिसाइल ए सेट के सफल परीक्षण की पहली वर्षगांठ पर मिशन शक्ति से जुडे सभी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को सलाम किया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने 27 मार्च 2019 को मिशन शक्ति के तहत सेट मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण  किया था। इस  दिन ए सेट मिसाइल ने अंतरिक्ष में अपने ही एक उपग्रह को लक्ष्य बनाकर इस मिसाइल को दागा था। मिसाइल का निशाना अचूक रहा। यह उपग्रह 300  किलोमीटर दूर पृथ्वी की निचली कक्षा में घूम रहा था। इस परीक्षण के सफल होने के साथ ही भारत यह क्षमता हासिल करने वाले चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया था। 

सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘ए सेट मिसाइल के सफल परीक्षण की पहली वर्षगांठ पर मैं मिशन शक्ति के साथ जुडे अपने सभी वैज्ञानिकों और शौधकर्ताओं के योगदान को गौरव के साथ याद करता हूं। उनके कड़े परिश्रम से भारत की सुरक्षा में एक नया आयाम जुड़ गया और यह अधिक मजबूत बनी है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मिशन शक्ति की सफलता से बाहरी अंतरिक्ष में अपने उपग्रहों की रक्षा करने में हमारी क्षमता साबित हुई है। इससे भारत दुनिया में चौथी सबसे बडी अंतरिक्ष शक्ति बन गया है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण था और सभी को डीआरडीओ तथा इसरो के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि लिए सम्मान और नमन करना चाहिए।’’  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »