29 Mar 2024, 18:19:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस के कारण दक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह का लॉकडाउन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 9:57AM | Updated Date: Mar 27 2020 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैप टाउन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार से तीन सप्ताह लॉकडाउन शुरू हो गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं जरूरी सामानों की आपूर्ति को इससे अलग रखा गया है। 

इस घोषणा के बाद लोग जरूरी सामानों की खरीदारी करने के लिए सुपर बाजारों में पहुंच गये, जबकि कई लोग अपने बजुर्ग परिजनों के इस संक्रमण से ग्रसित होने की पिंता के कारण राजधानी कैप टाउन अपने पैतृक गांव रवाना होने के लिए बस अड्डा पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका में अब तक कोरोना वायर से 927 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि अभी तक यहां पर संक्रमण के कारण एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा देर गुरुवार को जोहानसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित सेना की शिविर में सैनिकों से मिलने पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका में स्कूल पहले से ही बंद किये जा चुके हैं तथा 100 से अधिक लोगों के एक जगह पर जमा होने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने कानून का उल्लंघन करने वालों पर छह महीने कैद या भारी जुर्मान लगाने का प्रावधान किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »