19 Apr 2024, 05:25:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

OMG! बंद के दौरान ये ट्रेन 700 लोगों को लेकर पहुंची झांसी , मचा हडकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:21AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। कोरोना कहर से बचने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के चलते यात्री ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी स्टेशन पर गुरूवार को उस समय हडकंप मच गया जब राप्ती सागर एक्सप्रेस लगभग 700 यात्रियों को लेकर बिना किसी पूर्व जानकारी के पहुंच गयी। लॉकडाउन के दूसरे दिन यहां स्टेशन पर वीरानी छायी थी और सब कुछ ठीक ही चल रहा था कि इसी बीच बेलेंसिंग के लिए  त्रिवेन्द्रम से गोरखपुर जा रही राप्ती सागर में 700 लोगों के आने की जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया। आनन फानन सभी की थर्मल स्क्रींनिंग कराकर उन्हें अपने गन्तव्य की ओर भेजा गया।
 
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि सभी की पूरी जानकारी नोट कर ली गयी है और थर्मल स्कैंनिंग के बाद उन्हें गंतव्य की ओर भेजा गया है। यह सबकुछ बिना सूचना के हुआ, फिर भी यह पता चला है कि ट्रेन बैलेंसिंग के लिए गोरखपुर जा रही थी। रास्ते में इसमें यह सब स्टॉफ के लोग चढ़े थे इन्हें ग्वालियर जाना था। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी की जांच कराई गई है। सब नॉर्मल है। इसके बावजूद भी सावधानी के तौर पर सभी का पता और उनके बारे में अन्य जानकारियां भी जुटा ली गई हैं।
 
लॉकडाउन का दूसरा दिन ठीक ही चल रहा था और जो कमियां कल रह गई थी,प्रशासन आज उन्हें पूरा करने में लगा था कि अचानक बिना सूचना के राप्ती सागर एक्सप्रेस ट्रेन झांसी स्टेशन पर रुकी। ट्रेन से सैकड़ों यात्री उतरने शुरु हो गए, इसकी जानकारी होते ही जीआरपी,आरपीएफ व रेलवे स्टॉफ सकते में आ गया। सब यही सोच रहे थे कि आखिर जब सारी ट्रेनों का संचालन 14 अप्रैल तक बंद है तो फिर यह ट्रेन अचानक कहां से आ गई। 
 
इसकी जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि सभी केरल से आए हैं। सभी रेलवे के पेंट्रीकार व आउट सोर्सिंग के कर्मचारी हैं। इनमें से कुछ भिण्ड, मुरैना, आगरा के लोग थे तो कुछ बांदा और चित्रकूट के भी लोग शामिल थे। इसकी जानकारी होते ही जिला प्रशासन की टीम वहां जा पहुंची। सभी को स्टेशन परिसर के बाहर एक एक मीटर की दूरी पर बैठाकर सब की थर्मल स्क्रींनिंग कराई गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »