26 Apr 2024, 00:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के पैकेज के लिए भाजपा ने जताया मोदी के प्रति आभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 6:50PM | Updated Date: Mar 26 2020 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संकट के मद्देनजर 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण गरीबों को पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से घोषित एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए के पैकेज का आज स्वागत किया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां एक बयान में कहा कि मोदी ने वैश्विक कोरोना वायरस के संक्रमण से त्रस्त देशवासियों के लिए संकट की इस घड़ी में देश के गरीब लोगों के कल्याण के लिए बड़ी राहत घोषणाएं की हैं।
 
इससे करोड़ों लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं वैश्विक आपदा की इस विषम परिस्थितियों में देश का कोई भी गरीब भूखा न सोए। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय, वह कम है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की ओर से देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और संगठित क्षेत्र की मदद के वास्ते संकट की घड़ी में लिए गए इतने महत्वपूर्ण निर्णयों और राहत पैकेज के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।’’
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1. 70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान किया है। इस योजना को मुख्य रूप से दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को कवर किया जाएगा। इनके भोजन का प्रबंध किया जाएगा और दूसरा, प्रत्यक्ष हस्तांतरण यानी डीबीटी के माध्यम से आठ वर्गों में किसान, मनरेगा, गरीब विधवा-पेंशनर्स-दिव्यांग, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, महिला स्वसहायता समूह, संगठित क्षेत्र के कामगारों के भविष्य निधि खातों, निर्माण क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता दी जायेगी।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस घड़ी में अपना सब कुछ छोड़ कर तन-मन से मानवता की सेवा में लगे डॉक्टर, नर्स, आशा सहयोगी और अन्य मेडिकल स्टॉफ के लिए 50 लाख रुपये के मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा की है जिससे लगभग 20 लाख लोग लाभान्वित होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »