25 Apr 2024, 07:36:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 3:40PM | Updated Date: Mar 26 2020 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक दिन में आठ से बढ़कर 12 हो गयी। ऑस्ट्रेलिया के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पॉल केली ने गुरुवार दोपहर यहां संवाददाताओं को बताया कि देश में कोरोना पीड़तों  की संख्या में बुधवार सुबह के 2252 के मुकाबले 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी और गुरुवार सुबह यह आंकड़ा 2793 पर पहुंच गया।
 
विक्टोरिया राज्य में सर्वाधिक तीन लोगों की मौत हुई और तीनों 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग थे जिनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। चौथी मौत क्वींसलैंड में 68 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है जो एक जहाज पर संक्रमित हुए थे। केली ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में अधिकांश नए मामले अभी भी विदेशों से लौट रहे नागरिकों और प्रवासियों से संबंधित हैं।
 
उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेसिंग और अलग-थलग रहने संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अब भी प्रतिदिन कई हजार लोग ऐसे देशों से वापस आ रहे हैं जहां महामारी अधिक फैली हुई है। सरकार ने बुधवार रात सभी स्वास्थ्यकर्मियों और वृद्धाश्रमों के परिचारकों में बुखार या श्वसन संक्रमण पाये जाने पर उन्हें भी जांच में शामिल करने का निर्णय लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »