29 Mar 2024, 05:48:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नेतुला महारानी मंदिर में पूजा करने से नेत्र विकार से मिलती है मुक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 3:16PM | Updated Date: Mar 26 2020 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमुई। बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड स्थित नेतुला महारानी मंदिर में पूजा करने से श्रद्धालुओं को नेत्र संबंधित विकार से मुक्ति मिलती है और उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। देश में कई मंदिरें है, जिनकी अलग-अलग मान्यताएं हैं। बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के कुमार गांव में स्थित मां नेतुला महारानी मंदिर लोगों के बीच अपनी मान्यताओं को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं।
 
यह मंदिर जमुई का गौरव माना जाता है। जुमई रेलवे स्टेशन एवं लखीसराय से मां नेतुला महारानी मंदिर की दूरी करीब तीस किलोमीटर है।मान्यता है कि इस मंदिर में भक्तिभाव से पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस मंदिर में सालों भर नेत्र रोग से पीड़ति श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मनचाही मुराद पूरी होने के बाद श्रद्धालु सोने या चांदी की आंखें मंदिर में चढ़ाते हैं।
 
पौराणिक कथा के अनुसार राजा दक्ष प्रजापति ने एक यज्ञ किया था लेकिन उन्होंने अपने दामाद भगवान शंकर को नहीं बुलाया। शंकर जी की पत्नी और दक्ष की पुत्री सती ने जब अपने पिता से इसका कारण पूछा तो उन्होंने शिव जी को अपशब्द कहे। इस अपमान से पीड़ति हुई सती ने अग्नि कुंड में कूदकर अपनी प्राणाहुति दे दी।
 
भगवान शंकर को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने भगवती सती के मृत शरीर को लेकर तीनों लोकों में तांडव मचाना शुरू कर दिया था। संपूर्ण सृष्टि भयाकूल हो गयी थी। तभी देवताओं के अनुरोध पर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को खंडित किया था। लोगों का कहना है कि यहां सती की पीठ गिरी थी। लोग यहां मां के पीठ की भी पूजा करते हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »