17 Apr 2024, 00:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के बाद अब इस हमले से दुखी हुए PM मोदी, कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:15AM | Updated Date: Mar 26 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह एक गुरूद्वारे पर आतंकवादी हमले की घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस हमले में 11 लोग मारे गये और 10 घायल हो गये थे। मोदी ने ट्विट कर कहा - आज काबुल में गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले से मन काफी दुखी है। मैं इस हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा था, हम इस हमले में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत अफगानिस्तान में हिन्दू और सिख समुदाय के प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग करने को तैयार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »