16 Apr 2024, 11:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अधेड़ शख़्स ने मणिपुर की लड़की पर 'कोरोना' कहकर थूका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:12AM | Updated Date: Mar 26 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख़्स एक मणिपुरी लड़की पर कोरोना कहकर थूकता हुआ नज़र आ रहा है। मामला दिल्ली के विजयनगर का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी शख़्स के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
इस मामले की जानकारी अखुचा नाम के एक ट्विटर यूजर ने लड़की की तस्वीर शेयर करते हुए दी। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दिल्ली के विजय नगर में एक मणिपुर की लड़की पर अधेड़ उम्र के शख्स ने 'कोरोना' चिल्लाते हुए थूका और अपनी सफेद स्कूटी से भाग गया।' अखुचा के इस ट्वीट को बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल ने भी शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'ये एक साथ खड़े होने का वक़्त है, बेवकूफों की तरह हरकतें करना बंद करें।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »