17 Apr 2024, 04:39:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना वायरस के बीच बिहार में आई ये खतरनाक बीमारी, मचा हड़कंप!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:11AM | Updated Date: Mar 26 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जहां दुनियाभर और ख़ुद बिहार में कोरोना वायरस का आतंक है। बिहार सरकार ने बचाव के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग के बीच राजधानी पर बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडरा रहा है। गुरुवार को राजधानी में फिर तीन मरे कौए मिले, इन्हें बर्ड फ्लू होने का संदेह है। मरे कौए के रक्त के नमूने कोलकाता सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इधर, हाईकोर्ट में बर्ड फ्लू से बचाव के लिए गुरुवार को एंटी वायरल दवाओं का छिड़काव किया गया।
 
 हालिया मामला जिला रोहतास का है। ख़बर है कि रोहतास के कोआथ नगर पंचायत के बस स्टैंड के पास लगभग एक दर्जन कौए मरे हुए या बेहोशी की हालत में पाए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पशु चिकित्सक मौक़े पर पहुंचे और मृत कौए की जांच के लिए उसे कोलकता भेजा गया। राज्य में पाए जाने वाले कोरोना के संदिग्ध मामलों को भी जांच के लिए कोलकता ही भेजा जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »