25 Apr 2024, 12:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1000 पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 3:18PM | Updated Date: Mar 25 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के पीड़ित की कुल संख्या बुधवार को 1000 पर पहुंच गई और अब तक सात लोगों की इससे मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के जियो टेलीविजन ने बताया कि नये मामले बलूचिस्तान, सिंध, इस्लामाबाद और गिलगिट बाल्टिस्तान प्रांतों में दर्ज किए गए हैं। सिंध प्रांत में सर्वाधिक 413 लोग संक्रमित हैं जबकि राजधानी में केवल 16 मामले हैं।
 
उसने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पाकिस्तान  में अब तक सात मौतें हो चुकी हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा संकलित हालिया आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कोरोना के 423000 से अधिक मामले सामने आये है और लगभग 19000 लोगों की मौत हो गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »