25 Apr 2024, 07:41:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पियक्कड़ों ने मास्क लगाने को कहा तो मार दिया चाकू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:29AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कल रात कुछ पियक्कड़ों ने मास्क लगाने की सलाह देने पर एक एंबुलेंस चालक को चाकू से गले पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद के सुंदरनगर का निवासी एंबुलेंस चालक सुरेंद्र अपने एक मित्र मुश्ताक के साथ दरियापुर गांव के निकट होटल में खाना खाने गया था। होटल में पहले से बैठे तीन युवक, जो नशे की हालत में थे, कोरोना की बात करने लगे। सुरेंद्र ने उन्हें सुझाव दिया, कोरोना से तो दुनिया मर रही है, मास्क लगाकर रखो।‘‘ इस बात पर एक आरोपी ने सुरेंद्र पर चाकू से वार कर दिया। सुरेंद्र को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया औैर बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरेंद्र की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र के होश में आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »