29 Mar 2024, 10:49:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के कारण दुल्‍हे ने गवाई दुल्हन, हुआ कुछ ऐसा कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:26AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के न्यूरिया कस्बे में कोरोना बचाव के लिए किया गया लॉकडाउन  में पुलिस प्रशासन से बरात ले जाने की अनुमति नही मिलने पर एक युवक को होने वाली दुल्हन से ही हाथ धोना पड़ा। बरात नहीं पहुंचने और शादी आज करने की जिद पर अड़े लड़की के पिता  ने बेटी का निकाह कस्बे के ही एक दूसरे युवक के साथ कर दिया। इसके बाद  लडके पक्ष वालो ने लड़की पक्ष वालो के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी  है।     
      
न्यूरिया  थाना प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि न्योरिया निवासी सफीक अहमद लाला के पुत्र वसीम का विवाह  23 मार्च को कस्वा कलीनगर निवासी रफीक अहमद की पुत्री से तय हुआ था। कोरोना  वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते 23 मार्च को पुलिस ने बरात ले जाने की  अनुमति नहीं दी। जिस पर लडके पक्ष वालों ने लड़की पक्ष के लोगों से किसी अन्य तारीख में  शादी करने की बात कही थी। लड़की पक्ष ने आजÞ ही शादी करने की बात कह कर  कस्वे के ही किसी दुसरे युवक के साथ लड़की का निकाह करा दिया। निकाह की सूचना मिलने पर लडके के पिता ने  लड़की पक्ष के विरुद्ध थाना में तहरीर दे दी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »