25 Apr 2024, 06:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब घर बैठे फ्री में मिलेगी डॉक्टरी सलाह की सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:24AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। वीहेल्थ बाई एटना ने मंगलवार को देश में कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर 15 अप्रैल तक फ्री वर्चुअल डॉक्टर कंसलटेशन सर्विस की घोषणा की है। वेब पोर्टल डब्लूडब्लूडब्लू वीहेल्थ आईओ के जरिये वीहेल्थ कोरोना वायरस फैलने की आशंका के दौरान लोगों को टेलीफोन और विडियो पर वर्चुअल सलाह लेने की सुविधा प्रदान करेगा। सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोग क्लिनिक या अस्पताल में गए बगैर अपने स्वास्थ्य के किसी भी पहलू पर डॉक्टर से बात कर सकते है। मरीज अपनी पुरानी बीमारी के बारे में डॉक्टर से बात सकते हैं। छोटी-मोटी बीमारी के संबंध में डॉक्टर से राय ले सकते हैं। इलाज के अन्य विकल्पों पर डॉक्टरों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। अपनी जांच रिपोर्ट डॉक्टर को दिखा सकते हैं। सेहतमंद रहने और अच्छी जिंदगी जीने के लिए डॉक्टरों से मार्गदर्शन हासिल कर सकते हैं।
 
यह सर्विस केवल उन लोगों की ही मदद नहीं करेगी, जो एकाएक हर समय अस्पताल जाने की हालत में नहीं होते, लेकिन उनके लिए डॉक्टरों को दिखाना जरूरी होता है, बल्कि इस सेवा से उन उम्रदराज और बीमार लोगों को भी सहायता मिलेगी, जो किसी पुरानी बीमारी, जैसे हाईब्लड प्रेशर और अस्थमा से पीड़ित हैं और उन्हें घर पर ही मेडिकल सलाह की जरूरत है। इससे संभावित रूप से पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा कम हो जाएगा क्योंकि यह वायरस कमजोर और पहले से ही बीमार लोगों पर जल्दी अटैक करता है।  
 
रजिस्ट्रेशन की तारीख से 30 दिन के लिए मुफ्त वर्चुअल डॉक्टर कंसलटेशन सर्विस उपलब्ध होगी। जो व्यक्ति इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे, वह इस सुविधा का लाभ अपने परिवार के चार सदस्यों को दिला सकेंगे। वर्चुअल हेल्थ कंसलटेशन के लिए टोल फ्री नंबर 1800 103 7093 पर संपर्क किया जा सकता है। यह सेवा त्योहारों को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
एट्ना इंटरनेशनल की अध्यक्ष डॉ स्रेह खेमका ने कहा, आज जब देश के प्रमुख नेता लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रहे हैं या  बहुत ज्यादा मुसीबत या इमरजेंसी के हालात को छोड़कर अस्पताल में जाने की सलाह नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति में देश में रहने वाले बहुत से लोगों के लिए अपनी सेहत संबंधी समस्याओं के हल के लिए डॉक्टरों से वर्चुअल रूप में सलाह लेना ही इकलौता विश्वसनीय विकल्प बन सकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता होने के कारण हम आगे आने और समूचे समुदाय को मदद देने की जरूरत महसूस करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »