19 Apr 2024, 11:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने अमेरिका से की ईरान पर प्रतिबंध समाप्त करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 7:01PM | Updated Date: Mar 24 2020 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र में चीन के दूत झांग जुन ने मंगलवार को अमेरिका से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्त करने का आग्रह किया ताकि उसे कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से लड़ने में सक्षम बनाया जा सके। ईरान कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक है और यहां इस संक्रमण के कारण 1812 लोगों की मौत हो चुकी है। जुन ने ट्विटर पर कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ईरान संकट की स्थिति का सामना कर रहा है और अमेरिकी प्रतिबंधों ने देश की स्थिति और खराब कर दी है।
 
गौरतलब है कि जुन का बयान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग के उस बयान की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें अमेरिकी प्रतिबंधों से महामारी से लड़ने के लिए ईरान की क्षमता को सीमित करने की बात कही गई है। उन्होंने अमेरिकी प्रतिबंधों को अमानवीय और एकतरफा बताते हुए कहा कि चीन चाहता है कि सभी देश ईरान पर अपने प्रतिबंधों को हटा दें ताकि वह अन्य देशों से आवश्यक खरीदारी कर सके और वित्तीय सहायता ले सके।
 
इस बीच ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने अमेरिका पर कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा ‘‘ ईरान के लोग अवैध अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के लिए सरकार और नागरिक समाज के नेताओं के बढ़ते वैश्विक अभियान की सराहना करते हैं, अमेरिका सुन नहीं रहा है, वह कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को बाधित कर रहा है। एकमात्र उपाय है अमेरिका की बात नहीं मानना।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »