28 Mar 2024, 15:00:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुल्तानपुर में विधायकों ने दी 70 लाख की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 6:53PM | Updated Date: Mar 24 2020 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुल्तानपुर। देश भर में तेजी से पैर पसार रहे केरोना से बचाव के लिए  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के  विधायकों ने अपनी विधायक निधि से कुल  70 लाख रुपये की मदद दी है। इस आशय का एक  पत्र विधायकों ने जिले  के मुख्य विकास अधिकारी को दिया है। जिले के कादीपुर के विधायक राजेश गौतम  ने 15 लाख रुपये,  लम्भुआ के विधायक देवमणि दुबे ने 15 लाख, विधायक  सूर्यभान  सिंह ने 10 लाख, विधान परिषद सदस्य अमेठी शैलेन्द्र प्रताप सिंह  एवं दीपक सिहं ने दस-दस लाख तथा सपा विधायक अबरार अहमद ने 10  लाख रुपए की  सहायता दी है।
 
कादीपुर विधायक  राजेश गौतम एवं विधायक सूर्यभान  सिंह ने मंगलवार को मुख्य विकास  अधिकारी को पत्र लिखकर धनराशि जारी करने  को कहा है। अन्य विधायको ने  सोमवार को ही धनराशि देने का पत्र लिखा  था।  गौतम ने जिलाधिकारी सी  इंदुमती से कादीपुर विधानसभा में करोना  की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं  करने को कहा है। उन्होंने  कहा कि सीएमओ से वार्ता के आधार पर कादीपुर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर स्पेशल वार्ड की भी व्यवस्था की जाएगी।
 
वहीं  उन्होंने करौदी ,अखण्डनगर  और दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी  सारी व्यवस्था  चाक-चौबंद  करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया  है। उन्होंने  बताया कि सैनिटाइजर, माक्स इत्यादि बचाव के उपकरण पर्याप्त  मात्रा में  कादीपुर विधानसभा में रहे। विधायक सूर्यभान सिंह मुख्य  विकास अधकारी से  कहा है कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ती है तो  उन्हें तुरंत  अवगत कराएं जिससे और धनराशि के लिए प्रस्ताव दिया जा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »