28 Mar 2024, 18:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेश से आए 137 लोगों को घरों में किया आइसोलेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 6:51PM | Updated Date: Mar 24 2020 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में विदेशों से आए 137 व्यक्तियों  को घरों मे रहने की हिदायत देते हुए स्वास्थ्य विभाग उन पर नजरे बनाए हुए  है और इसका उल्लघंन करने वाले लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई  है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ)डा०घनश्याम सिंह ने  मंगलवार को पत्रकारो यहाँ यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि विदेशों से जिले  में 137 व्यक्ति आए है। इनमें कोरोना के लक्षण नही मिले है फिर भी इन्हें घरों पर रहने की हिदायत दी गई है। इनमें से किसी ने आदेश का उलघंन किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्य  प्रदेशों से जिले मे करीब 3500 लोगों का आगमन हुआ है जिनकी संख्या बढ रही है। इन लोगों को चिन्हित कर घरों में रहने को कहा गया है।
 
उन्होने बताया कि विदेशो और अन्य प्रान्तो से आए  व्यक्तियो की निगरानी ग्राम प्रधान,आशा,चौकीदार और सभासदो के जरिये की जा  रही है।उन्होने बताया कि चिन्हित व्यक्ति जिला प्रशासन का निर्देश नही  मानता है तो उसकी सूचना जिले पर बने कंट्रोल रूम को तत्काल दे।उन्होने  बताया कि ऐसे संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की जायेगी। 
 
उन्होने बताया कि प्राथमिक स्तर पर संदिग्धो को  कोरंटाइन करने के लिए हर न्याय पंचायत स्तर के 101 स्कूलो को डीम के  निर्देश पर रिजर्व किया गया है।शुरूआत मे वहाँ पर चार बेड के कोरंटाइन बनाए  जायेगे।उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो  के अधिकतर बेडो को पहले से कोरंटाइनौर बाद मे आइसोलेशन के लिए रिजर्व किया  गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »