19 Apr 2024, 19:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोग घरों में रहकर कोरोना वायरस से लड़ने में करें मदद : कलराज मिश्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 4:22PM | Updated Date: Mar 24 2020 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रदेश में लगाये गये लॉकडाउन में घरों में रहकर कोरोना वायरस से बचाव एवं लड़ने में मदद करने का लोगों का आहृान करते हुए कहा है कि लोग स्वयं नियन्त्रण नहीं करेंगे तो सख्ती बरतनी होगी। मिश्र ने आज कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है। इसका तात्पर्य है कि कोई अपने स्थान से, घर से बाहर नहीं जायेगा, जहां है वहीं रहे। तब ही कोरोना जैसी महामारी से विजय प्राप्त कर सकते है।
 
लेकिन दो दिन से वह मीडिया पर देख रहे है कि कई स्थानों, कई शहरों में लोगों ने लापरवाही की है। घर से बाहर निकले है, मना करने के बाद भी नहीं मान रहे हैं जो दु:खद है। उन्होंने कहा कि आप घर पर रहेगें तो कोरोना से मुक्त रहेगें। प्रदेश को भी कोरोना से मुक्त रखने में अपनी भूमिका निभायेंगे। बाहर जाकर एक तरफ से आप कोरोना को आमन्त्रित कर रहे है।
 
कोरोना आप के लिए खतरनाक है। प्रदेश के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि उनका सभी से कहना है कि जो जहां है, वहीं रहे। इकतीस मार्च तक घर पर रहने के लिए कहा गया है, तो इसका अनिवार्य पालन करें। सुविधाओं की सूचना आपको मिल रही है। उसका उपयोग करें लेकिन अपने घर से बाहर कदापि न जायें। राज्यपाल ने कहा ‘‘इस समय कर्फ्यू की स्थिति है। इसलिए बाहर न निकले। यदि आप लोग स्वंय नियन्त्रण नहीं करेंगे तो कठोरता अपनानी होगी।
 
मैंने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता की। नव संवत्सर, नवरात्रा और चेटीचण्ड महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। घर पर ही रह कर आराधना करें। घर से बाहर न निकले। प्रदेश को इस महामारी से उबारनें में सहयोग करें। उन्होंने नव संवत्सर और चेटीचण्ड के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों का आहृान  किया कि नव संवत्सर और चेटीचण्ड पर घर से बाहर नहीं निकलने के लिए सभी संकल्प लें ताकि हम सभी एकजुट होकर कोरोना वायरस से लड़ सकें।
 
मिश्र ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि सभी लोग कोरोना वायरस महामारी से प्रदेश, देश और दुनिया से भगाने के लिए ईश्वर से आराधना करें। उन्होंने  इस वक्त प्रदेश के गरीब और असहाय लोगों की मदद करने की लोगों से अपील भी की। उधर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट ने राज्यपाल को दूरभाष पर राज्य के विभिन्न जिलों के हालात के बारे में अवगत कराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »