24 Apr 2024, 05:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना : देश में अब तक 10 लोगों की मौत, 523 हुई मरीजों की संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 2:05PM | Updated Date: Mar 24 2020 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  कोरोना के चलते भारत में नौ लोगों की मौत हो गई है। वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या आज 523 तक पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोना पीडितो की संख्या 523 हो गई है। अब तक कुल 24 मरीजों को ठीक कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से देश भर में 10 मौतें हुई हैं। जिन 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। इसके बाद केरल का नंबर है। बिहार, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक कोरोना वायरस मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक इस वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। देश भर में कुल 548 जिलों को लॉकडाउन के तहत रखा गया है, जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »