29 Mar 2024, 13:13:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के खिलाफ आक्रामक कर्रवाई जारी रखे भारत : डब्ल्यूएचओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:52PM | Updated Date: Mar 24 2020 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत मे कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुये विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत से आह्वान किया है कि कोरोना के प्रसार के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई जारी रखी जाय। ध्यान रहे कि भारत में कोरोना के अब तक 499 मामले सामने आ चुके हैं और यह आंकड़ा हर घन्टे बदल रहा है। इस प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित 548 जिलों में लॉकडाउन है।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए भारत की ओर से उठाए गए कदम पर डब्लूएचओ के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रेयान ने कहा कि भारत चीन जैसा ही बेहद घनी आबादी वाला देश है। इन घनी आबादी वाले देशों में जो कुछ होगा उससे ज्यादा हद तक कोरोना वायरस का भविष्य निर्धारित होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह वास्तव में बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए यह जरूरी है कि भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखे।

माइकल जे रेयान ने यह भी कहा कि भारत ने साइलेंट किलर कही जाने वाली दो गंभीर बीमारियों - स्मॉल पॉक्स और पोलियो के उन्मूलन में दुनिया की अगुवाई की है। भारत में जबरदस्त क्षमता है, सभी देशों में भी जबरदस्त क्षमता है कि वे अपने समुदायों और नागरिक समाजों को एकत्र करें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कोरोना की भयावहता देखते हुए पूरी दुनिया से वैश्विक शांति को लेकर आह्वान किया। उन्होंने कहा, "मैं दुनिया के सभी कोनों में तत्काल वैश्विक युद्ध विराम का आह्वान कर रहा हूं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »