23 Apr 2024, 13:52:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM बनते ही शिवराज सिंह पर आया कमलनाथ का ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 11:31AM | Updated Date: Mar 24 2020 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवराज सिंह चौहान 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज को बधाई दी। शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात 9 बजे मध्यप्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी ने 4 बार शिवराज से बात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चार बार शिवराज सिंह चौहान से मध्य प्रदेश के हालात पर बात की। इसके बाद शिवराज को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।

शिवराज ने कहा- हम सबकी यह स्वाभाविक इच्छा होती है कि शपथ के बाद विनय और आभार प्रकट किया जाए। आज परिस्थिति अलग है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हाथ मिलाना और पुष्पगुच्छ स्वीकार करना ठीक नहीं होगा। हमारे प्रदेश में भी कोरोनावायरस ने दस्तक दी है। मोदीजी के आह्वान पर आपने जनता कर्फ्यू को सफल बनाया है। हमारा दायित्व है कि हम बुजुर्गों का ध्यान रखें। निर्देशों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल की बैठक में कहा- मेरे लिए आज बहुत भावुक पल है। भाजपा मेरी मां है और मैं मां के दूध की लाज रखने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। जाने वाली सरकार सब तबाह करके गई है। शासन करने की शैली में भी अब परिवर्तन किया जाएगा। काम बोलेगा, हम मिलकर काम करेंगे। जनकल्याण का नया इतिहास रचेंगे। यह उत्सव का समय नहीं है। परिस्थितियां हमें इजाजत नहीं देती। कोरोना के संकट को समाप्त करना है। तत्काल हमें काम पर जुटना है। जो भावनाएं मोेदीजी ने प्रकट की है, उन भावनाओं से हमें जुड़ना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »