19 Apr 2024, 02:04:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं की समीक्षा की पीयूष ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:29AM | Updated Date: Feb 29 2020 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) की अध्यक्षता करते हुए बुनियादी ढ़ांचा क्षेत्र की 17  परियोजनाओं के 36 विषयों की समीक्षा की है। ये परियोजनाएं 32 हजार 910 करोड़  रुपये के निवेश की हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि गोयल ने उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की बैठक में 17 बड़ी आधारभूत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
 
बैठक में वाणिज्य तथा उद्योग राज्य मंत्री  सोम प्रकाश, डीपीआईआईटी के वरिष्ठ अधिकारी कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। समीक्षा बैठक में रेलवे, विद्युत, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ इन्वेस्ट इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।        परियोजना निगरानी समूह डीपीआईआईटी की संस्थागत व्यवस्था है।
 
इसका उद्देश्य देश में पांच सौ करोड़ रुपये से ऊपर की परियोजनाओं की समस्याओं का समाधान करना और नियामक बाधाओं को दूर करना है। पीएमजी सभी सार्वजनिक निजी तथा सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) परियोजनाओं के अनसुलझे विषयों को देखता है और स्वीकृति में तेजी, क्षेत्र को नीतिगत विषयों और बाधाओं को दूर करने का काम करता है। अभी तक पीएमजी ने 809 परियोजनाओं में 3500 से अधिक समस्याओं का समाधान किया है। पीएमजी और इनवेस्ट इंडिया 260 परियोजनाओं में 588 विषयों से निपट रहे हैं और इनमें 10 लाख करोड़ रुपये का कुल प्रत्याशित निवेश है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »