23 Apr 2024, 20:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सफेद जंपशूट पहन भारत पहुंची मेलानिया ट्रंप, हील्‍स नहीं फ्लैट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:44PM | Updated Date: Feb 24 2020 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी भारत पहुंच चुकी हैं। मेलानिया स्लोवेनिया की रहने वाली हैं जो अमेरिका के मुकाबले छोटा सा देश है। मेलानिया ट्रंप अपने लेटेस्ट स्टाइल को लेकर कई मैगजीन के कवर पेज पर भी छा चुकी हैं। उनका फैशनेबल अंदाज दुनिया भर के फैशनिस्टा को खूब भाता रहा है। वहीं जब मेलानिया ट्रंप भारत पहुंची तो उन्‍होंने फुल स्‍लीव का सफेद जंपशूट पहना हुआ था और इसपर हरे रंग का बेल्‍ट लगाया हुआ था। उन्‍होंने अपने बालों को खुला रखा था। वहीं बेटी इवांका ने बलू और गुलाबी रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी। 
 
मेलानिया को अपने फुटवियर से भी खासा लगाव है। फुटवियर के लिए वे क्रिश्‍चियन लॉबोटिंस व मैनोलो ब्‍लाहनिक्‍स (को विशेष तौर पर तरजीह देती हैं। हमेशा हील्‍स में नजर आने वाली मेलानिया ने भारत के लिए फ्लैट फुटवियर का चुनाव कर अपने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया है। मेलानिया ने भारत आने के लिए रोगर विवयर्स के बेल्‍ले विवयर के फ्लैट सफेद फुटवियर को चुना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »