29 Mar 2024, 01:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र : परेश रावल बोले - चल रहा है दही हांडी का खेल, देखते हैं कौन....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:39PM | Updated Date: Nov 12 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक संग्राम मचा हुआ है। किस पार्टी की सरकार बनेगी इसको लेकर हर दिन चीजें उलझती जा रही है। सूबे के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने बीजेपी ने सरकार बनाने पर असमर्थता जताई थी। इसके बाद शिवसेना ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी है।
 
लेकिन अभी भी कांग्रेस ने शिवसेना को सपोर्ट करने पर कोई रूख स्पष्ट नहीं किया है। वहीं एनसीपी भी कांग्रेस के साथ इस मुद्दे को लेकर चर्चा कर रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी सासंद परेश रावल ने महाराष्ट्र के घमासान पर ट्वीट किया है। परेश रावल ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहे सियासी संग्राम पर ट्वीट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एक जबरदस्त राजनैतिक दही-हांडी का खेल चल रहा है। चलो देखते हैं कि कौन हांडी फोड़ता है और नंबर ले जाता है।
 
परेश रावल का ये ट्वीट सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। लोग इल पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड के प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी महाराष्ट्र के सियासी संग्राम को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह पक्का है कि कांग्रेस और एनसीपी महाराष्ट्र में सीएम की पोस्ट की मांग कर रही होंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »