29 Mar 2024, 02:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला - तस्‍वीरें कर देगी हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 11:16AM | Updated Date: Oct 23 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ग्रीक गणित के अनुसार सुपरमॉडल बेला हदीद दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ग्रीक के गणितज्ञों का मानना है कि बेला संसार की सबसे सुंदर स्त्री हैं। गॉस. की रिपोर्ट के अनुसार 'गोल्डन रेश्यो ऑफ़ ब्यूटी फाई स्टैंडर्ड्स Golden Ratio of Beauty Phi Standards' के मुताबिक दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का निर्धारण करने वाले वैज्ञानिकों ने विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के चेहरे का चयन किया है, जो इस पैमाने पर करीब-करीब सटीक बैठता है।
 
'गोल्डेन रेशियो ऑफ ब्यूटी ऑफ स्टैंडर्स क्लासिक ग्रीक गणना के अनुरूप खूबसूरती को परिभाषित करता है। इसमें चेहरे के अनुपात का माप मानकों द्वारा किया जाता है। इस पैमाने को ग्रीक विद्वानों ने सुंदरता को वैज्ञानिक सूत्र के अनुरूप परिभाषित करने की कोशिश करते वक्त लागू किया था। 
 
'गोल्डेन रेशियो' पैमाने के अनुसार, 23 वर्षीय बेला का चेहरा माप से 94.35 प्रतिशत तक मिलता है। वहीं इसी पैमाने के अनुसार, पॉप दिवा बियॉन्से को दूसरे स्थान पर रखा गया है। उनका चेहरा 92.44 प्रतिशत पैमाने के अनुरूप है।
 
लंदन की मशहूर हार्ले स्ट्रीट के प्रमुख फेशियल कॉस्मेटिक सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने इस नाप-जोख को करवाया है। डॉ जूलियन ने डेलीमेल से कहा, जब चेहरे की परफेक्शन के बारे में सारी नापजोख कर ली गई तो साफ तौर पर बेला हदीद विनर रही हैं। उन्होंने ठोड़ी (Chin) के मामले में अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर किया है। उन्होंने इस मामले में 99.7% परफेक्शन हासिल किया और मात्र 0.3% से बिल्कुल परफेक्ट ठोड़ी वाली महिला होने से रह गईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »