28 Mar 2024, 23:40:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविड टीकाकरण में 205.22 करोड़ से अधिक टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2022 12:38PM | Updated Date: Aug 4 2022 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 205.22 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब पांच करोड़ 22 लाख 51 हजार 408 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 19 हजार 893 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 36 हजार 478 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.31 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत हो गयी है।
 
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 20 हजार 419 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 34 लाख 24 हजार 29 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.50 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख तीन हजार छह कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही अभी तक 87 करोड़ 67 लाख 60 हजार 536 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »