25 Apr 2024, 14:50:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने यूरोपीय संघ के कुछ और अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया, ईयू ने की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2022 11:56AM | Updated Date: Jan 29 2022 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। रूस ने यूरोपीय संघ (ईयू) के कुछ और अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाये हैं और ईयू ने उसके इस फैसले की कड़ी निंदा की है। ईयू की एक्सटर्नल एक्शन सर्विस ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कल कहा कि उसने यात्रा प्रतिबंध वाले यूरोपीय संघ के निवासियों की सूची का विस्तार किया है। सूची में कई यूरोपीय निजी सैन्य कंपनियों के प्रमुख और कुछ राजनेता भी शामिल हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने इस कदम को रूस के प्रति यूरोपीय संघ की नीति की समान प्रतिक्रिया बतायी है। 
 
बयान में कहा गया है, “यूरोपीय संघ रूसी अधिकारियों द्वारा उनके सदस्य देशों और संस्थानों के प्रतिनिधियों के अज्ञात संख्या में रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने संबंधी निर्णय की निंदा करता है। इस निर्णय में किसी भी कानूनी औचित्य और पारदर्शिता का अभाव है और इसका उचित जवाब दिया जायेगा। रूस ने शांति स्थापना में योगदान देने के बजाय यूरोप में तनाव के माहौल को बढ़ावा देना जारी रखा है।” गौरतलब है कि रूस और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में कुछ महीनों से काफी खटास आयी है। पश्चिमी देशों और यूक्रेन ने रूस पर हमले की कथित तैयारी में यूक्रेन की सीमा के पास सैनिकों को इक्ट्ठा करने का आरोप लगाया है। रूस हालांकि कहता रहा है कि यूक्रेन पर हमला करने का उसका कोई इरादा नहीं है और उसे अपने क्षेत्र में सेना को स्थानांतरित करने का पूरा अधिकार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »