18 Apr 2024, 18:55:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका, चीन ने की रूसी आक्रमण पर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2022 3:11PM | Updated Date: Jan 27 2022 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रूसी आक्रमण के बढ़ने से उत्पन्न होने वाले आर्थिक जोखिमों पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग के एक आधिकारिक बयान के अनुसार ब्लिंकन ने बुधवार को वांग को बताया कि युद्ध से बचने और कूटनीतिज्ञता ही बेहतर तरीका है। दोनों नेताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की वर्चुअल बैठक के बाद एक साथ कार्य को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की। उनकी यह टिप्पणी उस समय सामने आयी जब अन्य पश्चिमी नेताओं ने रूस को हमले करने पर भारी कीमत चुकानी की चेतावनी दी थी।
 
बीबीसी के अनुसार रूस ने सीमा पर सैनिकों को इकठ्ठा किया है। उसने सीमा पर लगभग एक लाख सैनिकों को तैनात किया है। इस बीच रूस ने अमेरिका और नाटो पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है और इस बात से भी इनकार किया है कि वह यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »