29 Mar 2024, 04:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागालैंड फायरिंग: संदिग्ध समझकर सेना ने चलाई थी गोलियां, लोकसभा में बोले अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2021 3:45PM | Updated Date: Dec 6 2021 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नागालैंड फायरिंग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सेना ने संदिग्ध समझकर गोलियां चलाई थीं। इस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई थी। अमित शाह ने कहा कि 21 पैरा कमांडो को सूचना मिली थी कि मोन जिले के तिरु इलाके में संदिग्ध विद्रोहियों की आवाजाही हो सकती है। 
 
इसी आधार पर 21 कमांडो ने संदिग्ध इलाके में घात लगाकर हमला किया। शनिवार शाम को जब एक वाहन वहां पहुंचा, तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। ऐसे में सेना ने संदिग्ध होने की आशंका में फायरिंग की जिसमें 6 लोग मारे गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »