24 Apr 2024, 18:34:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेगासस पर हमारी बात सही साबित हुई: राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2021 6:19PM | Updated Date: Oct 27 2021 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में पेगासस मामले पर सुनवाई और जांच के लिए समिति बनाने के आदेश पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि शीर्ष न्यायालय ने हमारी बात पर मुहर लगाई है और हमारी पार्टी यह मामला फिर से संसद में उठाएगी।
गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र से ऊपर नहीं हैं। गांधी ने आरोप लगाया कि पेगासस के जरिए राष्ट्रीय संस्थाओं पर हमला किया गया है। चुनाव आयोग, संसद, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता, राजनेताओं और पत्रकारों की जासूसी की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पेगासस का इस्तेमाल किसके ख़िलाफ किया गया। गांधी ने कहा कि वह बार-बार यह मसला उठा रहे हैं और यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर चीज़ों और तथ्यों को छिपाया नहीं जा सकता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »