28 Mar 2024, 22:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Indian Railways: दिल्ली समेत कई बड़े शहरों के लिए शुरू हुईं 50 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2021 12:26AM | Updated Date: Jun 22 2021 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना महामारी व लॉकडाउन ने भारतीय रेलवे की रफ्तार को कम कर दिया था। जैसे-जैसे कोरोना के मामले कम हो रहे हैं भारतीय रेलवे भी अपनी रफ्तार पकड़ने लगी है। देश के कई राज्यों में कोरोना कर्फ्यू के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था, जिन्हें अब धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा रहा है। 

भारतीय रेलवे ने कहा कि रांची से आरा और टाटानगर से अमृतसर के लिए चलने वाली साप्ताहिक ट्रेनें इस सप्ताह से एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। साप्ताहिक ट्रेनों के साथ, अन्य विशेष ट्रेन सेवाओं का एक समूह भी सोमवार, 21 जून, 2021 से शुरू हो रहा है।

भारतीय रेलवे के मुताबिक 08640 रांची-आरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को रात 9:05 बजे रांची से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 7:55 बजे बोकारो से रात 11:20 बजे और गोमो से 12:20 बजे गुजरते हुए आरा पहुंचेगी। दूसरी ओर, वापसी ट्रेन - 08639 आरा-रांची स्पेशल - 27 जून से प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे आरा से रवाना होगी। 

ट्रेन शाम 4:22 बजे गोमो, शाम 5:50 बजे बोकारो और रात 8:10 बजे रांची पहुंचेगी। इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उन ट्रेनों की एक सूची के बारे बताय था जो आज यानी 21 जून से चलने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस सप्ताह के अंत में शुरू होने वाली ट्रेनों के नाम संख्या बताई थी। जो कि इस प्रकार है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »