29 Mar 2024, 13:37:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इंतजार खत्म: 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, इस राज्य ने किया ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 6:09PM | Updated Date: Jun 20 2021 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच धीरे-धीरे सभी राज्य अनलॉक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। तेलंगाना सरकार ने राज्‍य में लॉकडाउन पाबंदियां पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है जिसके साथ ही स्‍कूल-कॉलेजों को भी दोबारा से खुलने की अनुमति दे दी गई है।  कैबिनेट ने सभी विभागों के अधिकारियों को राज्य में लॉकडाउन के दौरान लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में तेलंगाना में भी आज (रविवार) से लॉकडाउन खत्म हो चुकी है।  साथ ही सरकार ने स्कूल, कॉलेजों को दोबारा से खोलने का भी फैसला लिया है। तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में कमी आने के बाद राज्य में लॉकडाउन हटाने और 1 जुलाई से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया है।  राज्य में पिछले एक महीने से महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन लागू था।  
 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को यह निर्णय लिया और सभी विभाग के अधिकारियों को लॉकडाउन के दौरान लागू सभी प्रतिबंधों को हटाने के निर्देश दिये।  विज्ञप्ति में बताया गया कि यह निर्णय चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य में Covid-19 के मामलों में कमी आने संबंधी रिपोर्ट पर विचार के बाद आया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को यह निर्णय लिया और सभी विभाग के अधिकारियों को लॉकडाउन के दौरान लागू सभी प्रतिबंधों को हटाने के निर्देश दिये।  विज्ञप्ति में बताया गया कि यह निर्णय चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य में Covid-19 के मामलों में कमी आने संबंधी रिपोर्ट पर विचार के बाद आया है। तेलंगाना मंत्रिमंडल ने यह भी कहा कि पड़ोसी राज्यों में भी संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है।  आठ जून को मंत्रिमंडल ने राज्य में लॉकडाउन को 10 दिन और शनिवार तक बढ़ाने का निर्णय लिया था।  शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को खोले जाने संबंधी निर्देश जारी किए हैं और कक्षाओं में स्टूडेंट की व्यक्तिगत मौजूदगी की भी मंजूरी दी है।  यानी 1 जुलाई से राज्‍य में स्‍कूल में ऑफलाइन क्‍लासेज लगनी शुरू होंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »