मेंगलुरु। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ‘ विक्रम’ ने समुद्र में फंसे तीन मछुआरों को शनिवार को बचा लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक समुद्र में मछलियां पकड़ने गये मछुआरों की नौका का ईंजन उस समय फेल हो गया , जब वह चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ की चपेट में आ गया। घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद तटरक्षक कल ने शुक्रवार की आधी रात से ही बचाव अभियान शुरू किया और सुबह मछुआरों को बचा लिया।