29 Mar 2024, 10:33:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल से नतांज घटना का जवाब मांगेगा ईरान: जरीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 3:42PM | Updated Date: Apr 13 2021 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान ईरान ने नतांज परमाणु संयंत्र में हाल में हुई विस्फोट की घटना पर इजरायल से जवाब मांगने का फैसला किया है। विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा, ‘‘यदि यह ज्ञात हो जाता है कि इजरायल की सरकार जिम्मेदार है और इस घटना के पीछे उसी का हाथ है, तो उसे जवाबदेह ठहराया जायेगा। इसके बाद इजरायल सरकार को पता चलेगा कि उन्होंने कितना मूर्खतापूर्ण काम किया है। ईरान को परमाणु मुद्दों पर बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर कुछ कहना होगा।’’ जरीफ ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कहीं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि नतांज संयंत्र जल्द ही यूरेनियम संवर्धन के लिए अगली पीढ़ी के सेंट्रीफ्यूज से लैस किया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »