29 Mar 2024, 17:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JDU अध्यक्ष की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, क्षेत्र में रहें और संगठन..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 12:45AM | Updated Date: Mar 8 2021 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के संबोधन के साथ विधानसभा प्रभारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यकम में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि पार्टी हम सबकी मां है और मां अपने हर बच्चे का एक समान ख्याल रखती है। पार्टी सबके मान-सम्मान का ध्यान रखेगी। बस सभी अपना सौ प्रतिशत पार्टी को दें।

उन्होंने कहा कि हर बूथ के लिए अध्यक्ष का चयन बहुत सोच-समझ कर किया गया है। ऐसे में वो भी किसी कार्यकर्ता को सोच समझ कर जिम्मेदारी दें। ध्यान रहे कि उनकी आस्था पूरी तरह जेडीयू और नीतीश कुमार के प्रति हो और वे सक्रिय योगदान दे सकें। बुथ कमिटी भी सावधानी से बनाएं और उसमें निष्ठावान साथियों को जगह दें। सभी प्रभारी गांवों में जाएं और वहीं रहें और बूथ को मजबूत करने का काम करें।

आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह अहिंसक रहना है। हमारे विचार, वाणी और व्यवहार में हमारी पार्टी और हमारे नेता के संस्कार की झलक दिखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आप सबने अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से जो भी वादा किया है, वो हर हाल में पूरा हो, इसका ध्यान रहे।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं पर विश्वास कर संगठन का अहम जिम्मा दिया है। कार्यताओं के कामों पर पार्टी का भविष्य निर्भर करता है। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जितना बेहतर काम करेंगे, पार्टी की साख उतनी ही बढ़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि खासकर पार्टी जहां हारी है, वहां जनता से सीधा संवाद करें। उनकी क्या समस्या है और उसका समाधान कैसे हो, इस पर ध्यान दें। साथ ही गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »