29 Mar 2024, 01:30:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान पर शांति वार्ता के लिए दबाव डाले अंतरराष्ट्रीय समुदाय: अब्दुल्ला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2021 4:26PM | Updated Date: Feb 23 2021 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। शांति वार्ता के लिए गठित अफगानिस्तान के उच्च परिषद के अध्यक्ष अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय तथा क्षेत्रीय देशों को दोहा में हुई वार्ता के तहत शांति बहाल करने के लिए तालिबान पर दबाव डालना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और क्षेत्र के देशों से तालिबान पर दबाव डालने तथा और शांति के अवसर का लाभ उठाने के लिए उसे मजबूर करने की अपील करते हैं। ’’ उन्होंने तालिबान के साथ फरवरी 2020 में हुए समझौते की समीक्षा करने के अमेरिका के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा,‘‘ हमें उम्मीद है कि अमेरिका अफगानिस्तान की स्थिति के आधार पर निर्णय लेगा। हम उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों के हालिया फैसलों का स्वागत करते हैं।’’ उन्होंने देश में हिंसक वारदातों में वृद्धि की निंदा की तथा कहा कि इससे शांति वार्ता को नुकसान पहुंचता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »