29 Mar 2024, 11:09:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में आत्मघाती बम हमले में 30 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 2:05PM | Updated Date: Oct 25 2020 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिक्षा केंद्र के पास हुए आत्मघाती बम हमले में  30 लोगो की मौत गई है तथा कम से कम 70 अन्य घायल हो गए है। रक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि विस्फोट से मरने वालों की संख्या 18 से अधिक है और 50 अन्य लोग घायल हुए हैं। सूत्र के अनुसार घायलों में से 37 को काबुल के जिन्ना अस्पताल ले जाया गया है।
 
शनिवार को एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी काबुल के दश्त-ए-बारची के पड़ोस में पुल-ए-खोश क्षेत्र में एक शिक्षा केंद्र के पास बम विस्फोट किया। आंतरिक मंत्रालय ने शनिवार को हमले में मरने वालों की संख्या 13 तथा 30 अन्य लोग घायल होने की बात कही थी। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के अनुसार हमलावर शिक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »