28 Mar 2024, 14:56:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करे मुंबई पुलिस : रामदास अठावले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:52PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।रामदास अठावले ने अनुराग कश्यप पर पायल ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि मुंबई पुलिस को जल्द से जल्द अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करना चाहिए। 
पायल घोष ने आज आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया, 'मैं पहली बार अपने मैनेजर के साथ अनुराग कश्यप से मिलने उनके दफ्तर में गई थी। उन्होंने मेरे मैनेजर को बाहर बैठा दिया था। आंधे घंटे तक उनसे उनके दफ्तर में बातचीत हुई। जिसके बाद उन्होंने मुझे अपने घर पर बुलाया था। पहले दिन जब मैं उनसे मिलने गई तो उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की खाना खिलाया, जो मुझे काफी अच्छा लगा। पायल घोष ने कहा, 'अगले दिन अनुराग कश्यप ने उन्हें दोबारा अपने घर पर बुलाया। जहां वो उस दिन मुझे दूसरे कमरे में ले गए वहां जो कुछ हुआ मैंने अनकम्फर्टेबल महसूस किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »