28 Mar 2024, 15:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कृषि बिल पास होने से खुश पीएम मोदी, कहा - कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:45PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा में किसान बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है। इसके साथ ही उन्होंने संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर सभी परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई दी है।
 
संसद में कृषि बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट किए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है। संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर मैं अपने परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई देता हूं। यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे।'
 
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'दशकों तक हमारे किसान भाई-बहन कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था। संसद में पारित विधेयकों से अन्नदाताओं को इन सबसे आजादी मिली है। इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी।'
 
प्रधानमंत्री ने लिखा, 'हमारे कृषि क्षेत्र को आधुनिकतम तकनीक की तत्काल जरूरत है, क्योंकि इससे मेहनतकश किसानों को मदद मिलेगी। अब इन बिलों के पास होने से हमारे किसानों की पहुंच भविष्य की टेक्नोलॉजी तक आसान होगी। इससे न केवल उपज बढ़ेगी, बल्कि बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यह एक स्वागत योग्य कदम है।'
 
प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से MSP जारी रखने की बात दोहराई है। उन्होंने अपने अंतिम ट्वीट में कहा, 'मैं पहले भी कहा चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं, MSP की व्यवस्था जारी रहेगी। सरकारी खरीद जारी रहेगी।' पीएम ने कहा, 'हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »