28 Mar 2024, 20:18:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सरकार ने घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी बढ़ाई, अब 31 अगस्त तक रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 3:45PM | Updated Date: Aug 11 2020 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी इसी अवधि तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालयन राष्ट्र में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोमवार को यह फैसला लिया गया।
 
हालांकि देश में 4 महीने से लागू लॉकडाउन को 22 जुलाई को हटा दिया गया था। इससे पहले 20 जुलाई को नेपाल की कैबिनेट ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 17 अगस्त से फिर से शुरू करने का फैसला किया था। जबकि नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ानों को निलंबित करने की सिफारिश की थी। अब सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों और काठमांडू घाटी में लोगों की आवाजाही पर सख्त निगरानी लागू करने का भी फैसला लिया है। बता दें कि मंगलवार तक नेपाल में 79 मौतों के साथ कुल 23,310 कोरोनावायरस मामले सामने आ चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »