28 Mar 2024, 17:08:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीनी घुसपैठ को लेकर झूठ बोलने की वजह बतायें मोदी : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 12:05PM | Updated Date: Aug 6 2020 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सच नहीं बोल रहे हैं और उन्हें इस संबंध में झूठ बोलने की वजह देश की जनता को बतानी चाहिए। गांधी ने मोदी से कहा कि वह गलत सूचना देश को दे रहे है, जबकि खबरों में कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की मई माह की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है। मंत्रालय की रिपोर्ट में इस संबंध में विस्तृत विवरण दिया गया है। कांग्रेस नेता ने इस रिपोर्ट में दिए गए विवरण को लेकर एक समाचार पत्र में छपी खबर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया "प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »