29 Mar 2024, 17:33:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना महामारी के बाद करीब 97 लाख बच्चे छोड़ सकते हैं स्कूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 3:23PM | Updated Date: Jul 13 2020 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण बढ़ती गरीबी और बजट में कटौती की वजह से इस वर्ष के अंत तक विश्व में करीब 97 लाख बच्चों को हमेशा के लिए स्कूल छोड़ना पड़ सकता है। इंग्लैंड के लंदन स्थित धर्मार्थ संगठन ‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित रिर्पोर्ट में कहा है कि विश्व के 12 देशों में कोरोना महामारी के कारण लगाये गये लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों के वापस स्कूल नहीं जाने की बहुत अधिक आशंका है।
 
इन 12 देशों में मुख्य रूप से पश्चिम और मध्य अफ्रीका के देश, यमन और अफगानिस्तान शामिल हैं। विश्व के अन्य 28 देशों में भी इसी तरह की आशंका है। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में कोरोना वायरस को रोकने के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के कारण वैश्विक स्तर पर 1.6 अरब बच्चों को स्कूल छोड़ना पड़ा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »