20 Apr 2024, 02:57:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उठने लगे सवाल - 'कलावा' और 'क्लीन दाढ़ी' पर हो रही बहस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 11:08PM | Updated Date: Jul 9 2020 11:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे के हाथ में बंधा कलावा और क्लीन शेव सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बने हुए हैं। कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाला विकास गुरूवार सुबह उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस जब उसे दबोच कर ले जा रही थी,वह बेहद शातिराना तरीके से मीडिया चैनलों के कैमरों के सामने चिल्ला चिल्ला कर अपनी पहचान बता रहा था।
 
फेसबुक,ट्विटर और व्हाट्सएप समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शातिर अपराधी के बारे में चर्चा होती रही। विकास के हाथ में बंधा नया कलावा और दाढ़ी बनी हुयी देख कई यूजर्स ने सवाल किया कि जब कोरोना वायरस के कारण उज्जैन के महाकाल मंदिर में कलावा बंधवाने पर पिछले तीन महीने से प्रतिबंध लगा हुआ है तो उसके हाथ में कलावा किसने बांधा। वहीं उसकी दाढ़ी भी बनी हुयी है जबकि पिछले एक सप्ताह से पुलिस उसकी तलाश में चप्पा चप्पा छान रही थी। ऐसे में कुख्यात अपराधी को दाढी बनवाने का समय और सुकून कैसे मिला होगा।
 
एक यूजर ने सवाल किया कि गिरफ्तारी के समय इतने मीडियाकर्मी वहां कैसे जमा हो गये जबकि मध्यप्रदेश की पुलिस दावा कर रही है कि उसने रात से ही विकास की गतिविधियों पर निगाह रखी हुयी थी और उसे गोपनीय मिशन के तहत गिरफ्तार किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »