19 Apr 2024, 06:05:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दूबे पर अब पांच लाख का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2020 4:35PM | Updated Date: Jul 8 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। कानपुर में आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दूबे की जानकारी देने पर इनाम की राशि अब बढ़ा कर आज ढाई लाख से पांच लाख कर दी गई। पुलिस महानिदेशक हितैष चन्द्र अवस्थी ने कहा कि कानपुर के चौबेपुर में हुई आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में विकास और उसके साथियों की धर पकड़ जारी है। बुधवार को हमीरपुर में विकास के करीबी अमर को मुठभेड़ में मारने के बाद विकास के एक और साथी श्यामू बाजपेयी कानपुर में पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों के सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने कहा कि बुधवार सुबह विकास दुबे के गांव बिकरू पहुंची एसटीएफ की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया है।
 
इसके तहत विकास के घर के बाहर बने एक कुएं को पुलिस खाली करा रही है। बताया जा रहा है कि इस कुएं में हथियार छिपे होने की आशंका के चलते इसे खाली कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद वारदात के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे को बुधवार की सुबह हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में मार गिराया। विकास मंगलवार को हरियाणा के फरीदाबाद से बच निकला। क्राइम ब्रांच को उसके एक होटल में होने की जानकारी मिली थी लेकिन जब तक पुलिस आती तब तक वो होटल से फरार हो गया। होटल की सीसीटीवी फुटेज में वो दिखाई भी दिया । 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »