29 Mar 2024, 03:56:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र में कोरोना मामले 2.12 लाख के करीब, स्वस्थ होने की संख्‍या में इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2020 11:45PM | Updated Date: Jul 6 2020 11:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनों-दिन स्थिति भयावह होती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 6555 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार की रात बढ़कर 2.12 लाख के करीब पहुंच गयी, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी 1.15 लाख से अधिक हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 211987 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं।
 
वहीं इस दौरान 204 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9026 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 3522 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 115262 हो गयी है। राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 54.37 पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 4.25 प्रतिशत है।  सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 87682 है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले नंबर पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »