17 Apr 2024, 01:08:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में बम हमले में पांच लोग मरे, 10 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2020 11:04PM | Updated Date: Jul 4 2020 11:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। दक्षिण पश्चिम सोमालिया में शनिवार को बैदोआ में बम हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य 10 घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सोमाली सरकार के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ओमर ने हमले की पुष्टि की है और अल-शबाब आतंकवादी समूह का बैदोआ बाइडो शहर में हमले में हाथ बताया। ओमर ने संवाददाताओं को बताया कि अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘रिमोट कंट्रोल बारुदी सुरंग में विस्फोट किया गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य 10 घायल हो गए।
 
हमले में अधिकतर पीड़ति लोग नागरिक हैं और प्रारंभित रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं।’’ उन्होंने कहा कि हमले में मासूम लोग मारे गये जो अपने नियमित काम के लिए जा रहे थे। स्थानीय निवासियों ने कहा कि बैदोआ शहर के दक्षिण के एक स्थानीय कर संग्रह केंद्र को निशाना बनाया लेकिन निशाना चूक गया और पास के एक रेस्तरां में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह मोगादिशु के राजस्व मुख्यालय में एक अन्य बम हमला हुआ  जिसमें सुरक्षा गार्ड सहित सात लोग घायल हो गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »