29 Mar 2024, 20:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोल्सोनारो ने दी डब्ल्यूएचओ से संबंध तोड़ने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 10:35AM | Updated Date: Jun 6 2020 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने अपने अमेरिकी समकक्ष के नक्शेकदम पर चलते हुए शुक्रवार को अपने देश को विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग करने की धमकी दी है। बोल्सोनारो ने डब्ल्यूएचओ पर पक्षपात और राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा,‘‘अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से किनारा कर लिया और हम भी उस पर नजर बनाये हुए हैं। अब आने वाले समय में डब्ल्यूएचओ या तो बिना किसी वैचारिक द्वेष के काम करे या हम उससे अलग हो जाएंगे।’’

बोल्सोनारो ने स्पष्ट किया कि यह महज कोई संयोग नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के डब्ल्यूएचओ को वित्तीय मदद रोकने के फैसले के कुछ ही दिन बाद डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के इलाज के लिए हाइड्रोक्लोरोक्वीन का परीक्षण रोकने के निर्णय को बदल दिया। ब्राजील में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34,021 हो गयी है जोकि पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राजील में पिछले 24 घंटों में इससे 1437 लोगों की मौत हुई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »