29 Mar 2024, 12:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब 8:30 बजे के बाद सड़कों पर नहीं दिखेंगे जोमैटो-स्विगी के कर्मचारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:07AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। फूड डिलिवरी स्टार्टअप जोमैटो, स्विगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर हरियाणा से आ रही है जहां अब जोमैटो और स्वीगी 8:30 बजे के बाद फूड डिलीवरी नहीं कर सकेंगे। हरियाणा में में Zomato और Swiggy जैसे रेस्तरां और फूड एग्रीगेटर्स को रात 8 बजे तक भोजन की होम डिलीवरी सुनिश्चित करनी होगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि रात नौ बजे कर्फ्यू लागू होने के बाद कोई भी डिलीवरी बॉय सड़कों पर न दिखे। दुकानों और व्यवसायों को खोलने के लिए हरियाणा सरकार ने एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (standard operating procedure यानी SOP) जारी की है। इसके तहत राज्य के होटल, रेस्तरां, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कामकाज के तरीके का विवरण दिया गया है।
 
एसओपी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि डिलीवरी बॉय होम डिलीवरी के दौरान दस्ताने और मास्क पहनेंगे। साथ ही ग्राहकों को सामान वितरित करते समय कोई हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान नहीं लिया जाएगा। संपर्क से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भुगतान के लिए ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक मोड सुनिश्चित किया जाएगा।
 
इसमें कहा गया है कि रेस्टोरेंट या होटल का किचन अधिकतम रात 8 बजे खुला रहेगा और होम डिलीवरी किसी भी तरह से 8.30 बजे तक करना सुनिश्चित करना होगा, ताकि कोई भी डिलीवरी बॉय रात 9 बजे सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। 30 जून तक प्रभावी होने वाले इस एसओपी के अनुसार, नगर निगम की सीमा के भीतर सभी दुकानें जिन्हें खोलने की अनुमति दी गई है वे सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रह सकती हैं। कंटेनमेंट जोन की दुकानें नहीं खुलेंगी
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »