20 Apr 2024, 01:39:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए की है 100 रेलगाड़ि‍यों की व्यवस्था : CM खट्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 6:45PM | Updated Date: May 26 2020 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए राज्य सरकार ने लगभग सौ विशेष रेलगाड़यिों की व्यवस्था की है तथा इसके अलावा बसों के माध्यम से भी मजदूरों को निकट के राज्यों में भेजा जा रहा है। 
 
खट्टर आज चंडीगढ़ से करनाल जाते समय अम्बाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर किंगफिशर पर्यटक स्थल के नजदीक अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल के  मार्गदर्शन में चलाए जा रहे श्रमिकों के शिविर में रूके और उन्होंने  श्रमिकों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संगठन भी इस नेक कार्य में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।
 
गोयल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 14 मई से ‘मेरा आसमान संस्थान’ के माध्यम से श्रमिकों के लिए यहां पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर तीनों समय का भोजन, चाय और पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। जिन श्रमिकों को जूते या चप्पल इत्यादि की आवश्यकता है, वह भी उन्हें यहां मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ यहां पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। यदि किसी श्रमिक को उपचार की आवश्यकता है तो उसे एम्बूलेंस के माध्यम से अस्पताल भी पंहुचाया जाता है।
 
विधायक ने मुख्यमंत्री को इस बात की भी जानकारी दी कि श्रमिकों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए पंजीकरण भी किया जा रहा है तथा अब तक  लगभग 800 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है जिनमें से अधिकतर को रेल और बस मार्ग के माध्यम से भेजने का काम भी किया गया है। सरकार का प्रयास है कि श्रमिक को सड़क पर पैदल नहीं चलने दिया जाए। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए हरसम्भव सहायता मुहैया कराई जा रही है। इस मौके पर संस्था के सचिव रितेश गोयल ने भी समय-समय पर किये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों के के बारे भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »