29 Mar 2024, 18:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने की शेख हसीना से बात, भारत की और से बांग्लादेश मदद जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:25AM | Updated Date: May 26 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सुशेख हसीना के साथ आज फोन पर बातचीत की।      मोदी ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश के लोगों को शुभकामनाएं दी। दोनों नेताओं ने चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण उनके यहां हुए नुकसान के आकलन को एक दूसरे के साथ साझा किया। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति और इस बारे में दोनों देशों के बीच जारी सहयोग पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इन चुनौतियों का सामना करने में बांग्लादेश को भारत की ओर से मदद जारी रखने का आश्वासन दिया।     मोदी ने प्रधानमंत्री शेख हसीना और वहां के लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »