29 Mar 2024, 15:44:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्‍या 108,000

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 7:07PM | Updated Date: Apr 9 2020 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या एक लाख आठ हजार तक पहुंच गयी है और इसके संक्रमण से 2107 लोगों की मौत हो गयी है। जर्मनी के रोबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जर्मनी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 246 लोगों की मौत हो गयी है जबकि इसी अवधि के दौरान 3600 लोग ठीक होकर अपने घर चले गये हैं। देश में बवेरिया का दक्षिण क्षेत्र सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जहां 28 हजार से अधिक मामले हैं। जर्मनी में अभी तक लगभग 50 हजार मरीज ठीक हो गये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »